योगेंद्र राठौड़ @ सोण्डवा जे के सुपर सीमेंट कम्पनी द्वारा सोण्डवा पुलिस थाने को स्टॉपर/बैरिकेड्स प्रदान किए गए। सोण्डवा में जे के सुपर सीमेन्ट कम्पनी के श्री महावीर इंटरप्राइजेस के वैभव राठौड़ रविन्द्र राठौड़ (भुरू भाई )द्वारा कम्पनी के अधिकारी अनिल त्रिपाठी की मौजूदगी में थाना प्रभारी एस एस बघेल को स्टॉपर बैरिकेड्स प्रदान किए। कम्पनी के अधिकारी द्वारा बताया गया कि कम्पनी द्वारा क्षेत्र में दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं पुलिस चेकिंग में सहायता हेतु बैरिकेड्स उपलब्ध करवाए गये है। कार्यक्रम में एस डी एम सोण्डवा देवकीनंदन ,बी एम ओ,बी ई ओ रामानुज शर्मा ,जे के सीमेंट के वालपुर डीलर रवीन्द्र राठौड़ आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे,थाना प्रभारी एस एस बघेल ने जेके सीमेंट कम्पनी की इस पहल की प्रशंसा की। Post navigation नानपुर उपस्वास्थ्य केन्द्र में हुई दो डॉक्टरों की पदस्थापना, मरीजों को मिलेगी चिकित्सा सुविधाएं मनुष्य गलती करने पर उसका प्रायश्चित कर महापाप से बचे : पंडित दीपक उपाध्याय