झाबुआ लाइव के लिए कल्याणपुरा से गगन पंचाल की रिपोर्ट- बाबा मकना मन्दिर से निकले जुवारे पूरे नगर में होते हुए गुलाबी नदी पर जुवारों का विसर्जन किया गया जिसमें आसपास के गांवों से हजारों लोगों ने शिरकत की एवं दर्शनों का लाभ लिया यहां पर प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है ।मुख्य पुजारी सुखिया भाई इस आयोजन के कर्ता-धर्ता है पूरे आयोजन के दौरान थाना प्रभारी एमएल गौड़ ने अपनी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था को संभाल रखा था ताकि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो। Post navigation नि:सहाय बच्चों के बीच मनाया दीपावली पर्व नल जल व्यवस्था ठप्प, भरपूर पानी के बाद टैंकर से खरीद रहे पानी