अलीराजपुर ब्यूरो चीफ, फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन होने के बाद पूरा देश शोक में डूब गया। सभी जगह उनके निधन पर श्रद्धांजलियों का दौर चल रहा है। ऐसे में पुलिस चौकी, पत्रकार भवन प्रांगण में गोवर्धन राठौड़ के नेतृत्व में जुमा की नमाज के बाद अटल बिहारी वाजयेपी को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में कान्तिलाल सिसौदिया, ब्रजेश साहू, सोहन लाल साहू, उमेश राठौड़, फकीरा प्रजापत, सोहन लाल नायक, दिलीप निमचया, मोहम्मद खान, शेहजाद खान, आजाद खान, मेहबूब खान, नासीर खान, इनायत खान, इस्माइल खान, इकरार खान, टीनु खान, टन्टू खान, एजाज खान, सोयब अली, रमणीय भाई , रामसिग कोचरा आदि ने श्रद्धांजलि दी व इश्वर से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। Post navigation भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को ग्राम पंचायत भवन पर दी गई श्रद्धांजलि अटल जी को दी सर्वधर्म के लोगो ने श्रद्धांजली