पेटलावद। मंगलवार को ग्राम पंचायत मातापाड़ा के अंतर्गत मनरेगा मद से 11 लाख 16 हजार की लागत से बनने वाली जीेएसबी मार्ग का भूमिपूजन विधायक निर्मला भूरिया ने किया। इस अवसर पर सुश्री भूरिया ने कहा कि केन्द्र व राज्य दोनों जगह हमारी अपनी भाजपा सरकार है एवं दोनों ही सरकार जनता के हित में कार्य कर रही है। जनहितैषी व रोजगार मूलक कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। भूमिपूजन के शुभारंभ के अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजमेरसिंग भूरिया, अंबालाल मेहता, अनिल मुथा, लक्ष्मण मालीवाड़ सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। फोटो पेटलावद 11 ग्राम मातापाड़ा में जीएसबी मार्गका भूमिपूजन करती विधायक। Post navigation भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से संचालित होने वाली पार्टी : संगीता सोनी भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने का दिलवाया संकल्प