विपुल पांचाल@झाबुआ

जिले में कुछ दिनों तक कोरोना के मामले शांत रहे लेकिन शनिवार को जिला अस्पताल से आई रिपोर्ट में एक साथ 17 लोग पाजिटिव निकले जिसमे 1 TRUNET LEB से तो 16 लोग रेपिड टेस्ट, ANTIGEN किट की जांच में संक्रमित निकले। 10 मरीज झाबुआ के मिले। जिला अस्पताल झाबुआ के 13 वर्षीय किशोरी, 9 वर्षीय किशोर, 47 वर्षीय महिला,55 वर्षीय पुरूष, सुभाष मार्ग में रहने वाले 45 वर्षीय पुरुष, विवेकानंद कॉलोनी के 33 वर्षीय पुरुष, 58 वर्षीय महिला, गोपाल कॉलोनी की 57 वर्षीय महिला, एमजी रोड पर 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 30 वर्षीय पुरूष, संक्रमित पाये गए।

रितेश गुप्ता@ थांदला

थांदला में कोरोना के मरीज वापस मिलने लग गए है। लक्ष्मी बाई मार्ग में रहने वाले 42 वर्षीय पुरुष, CHC थांदला के 45 वर्षीय पुरुष, राम मंदिर के 50 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय पुरुष, एमजी रोड पर रहने वाले 64 वर्षिय बुजुर्ग पुरूष, एक मामला ग्राम सुतरेटी के स्कूल फलिया के 18 वर्षीय युवक पाजिटिव निकला।

अर्पित चौपड़ा @खवासा

खवासा में भी कोरोना का एक मामला सामने आया यहां पर पाटीदार मोहल्ले में रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष संक्रमित पाये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *