झाबुआ। राणापुर थाना क्षेत्र के ग्राम टिकड़ी बोडिया की एक 12 वर्षीय बालिका का अपहरण हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक फरियादी कलसिंह डामोर ने बताया कि उसकी नाबालिग लडक़ी को संदेही आरोपी खुमा रामा कटारा निवासी भोयरा बहला-फुसला कर भगा ले गया, तो वहीं पेटलावद थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुरा की एक नाबालिग बालिका अपने घर से गायब मिली काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कही भी पता नहीं चला सका। पेटलावद पुलिस बालिका की खोजबीन में जुट गई। इसी तरह पेटलावद थाने के ग्राम नहारपुरा की एक 17 वर्षीय बालिका को अकेला पाकर आरोपी जालु माला गरवाल भगा ले गया। पेटलावद पुलिस ने धारा 363 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। Post navigation नगर पालिका में हो रहे घोर भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा डम्पर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत