नवनीत त्रिवेदी, झाबुआ

नवागत झाबुआ पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी ने जिले के राणापुर थाने के अंतर्गत आने वाली कंजावानी चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक पृथ्वीसिंह डामोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। 

दरअसल दिनांक 24 अप्रैल 2022 को आवेदक महेश मोहनिया निवासी सुतिया जालम द्वारा जवानी चौकी प्रभारी डामोर को एक शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया था आवेदन देने के 1 माह बाद भी कोई कार्रवाई न की जाना चौकी प्रभारी डामोर की गंभीर लापरवाही है, इस लापरवाही को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक तिवारी ने पृथ्वी सिंह डामोर को निलंबित किया है। 

ये है आरोप 

चौकी प्रभारी द्वारा आवेदक से अनावेदक पर कार्रवाई हेतु लगातार  पैसों की मांग की जा रही थी, आवेदक ने आज पुलिस अधीक्षक झाबुआ के समक्ष प्रस्तुत होकर मय वीडियो सबूत के चौकी प्रभारी पृथ्वी सिंह डामोर पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए थे। जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी प्रभारी कंजावानी को निलंबित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *