आलीराजपुर। भारत सरकार का उपक्रम मानव संसाधन विकास एवं प्रौढ़ शिक्षा मंत्रायल द्वारा संचालित शिक्षा के क्षेत्र में जिले का सबसे बड़ा संस्थान जवाहर लाल नवोदय विद्यालय अलीराजपुर के सम्मानीय प्राचार्य  श्री तिलक सिंह जी के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन आदिवासी कर्मचारी-अधिकारी संगठन (आकास) एवं अजाक्स संगठन अलीराजपुर के द्वारा किया गया,जिसमें संगठन की ओर से तिलक सिंह के द्वारा शैक्षणिक – एकेडमिक गतिविधियों में सुधार,अनुशासनात्मक गतिविधियों पर नियंत्रण,संस्थान के अधोसंरचना विकास,खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये खेल मैदान का रख रखाव, मैथ्स पार्क एवं साइंस पार्क का निर्माण, परिसर का सौन्दर्यकरण तथा परिसर में जन सहयोग से  एवं आकास एवं अजाक्स संगठन की पहल पर छः क्रांतिकारियों की एक साथ मूर्ति स्थापना जिसमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी,जयपाल सिंह मुंडा, ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, चंद्रशेखर आजाद एवं स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति स्थापित की गई है,आदि  उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य किये जाने से आकास एवं अजाक्स संगठन की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को आकास जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर,कार्यकारी अध्यक्ष केरम सिंह जमरा,पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष नितेश अलावा,सामाजिक कार्यकर्ता शंकर भाई तड़वाल,चतरसिंह  भगत, सुधीर जेन,आकास जिला सचिव केरमसिंह चौहान आदि ने सम्बोधित करते हुए उनकी दीर्घायु की मगंल कामना की गई है साथ ही उनके द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्य  की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की गई।इस अवसर पर आकास संगठन के जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह चौहान,करमसिंह किराड़,सुरला चौहान, रमेश डावर,जितेंद्र जमरा,आकास सचिव श्रीमति अन्नु चौहान,आकास महिला मंडल की विद्या बंडोड,गुलाबी तोमर,शीला ओहरिया,रेखा बघेल,विद्यालय की  छात्रा श्वेता तोमर आयुषी बघेल,तुषार तोमर,दुर्गा ओहरिया,आकास मीडिया प्रभारी रोहित पडियार सहित विभिन्न सामाजिक संगठन के पदाधिकारी एवं विद्यालयीन स्टाफ आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन अजाक्स जिला उपाध्यक्ष रतन सिंह रावत ने किया एवं आभार संस्थान के उप प्राचार्य कुरावत जी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *