सुनील खेड़े@ जोबट अब सम्भलकर नही बहुत ज्यादा सम्भलकर रहने की आवश्यकता है, क्योंकि लगातार क्षेत्र में कोरोना के मरीज सामने आ रहे है। यदि यही हालत रहे तो आगामी दिनों में शहर में कोरोना संक्रमण से हालात खराब हो जाएंगे। बात आलीराजपुर जिले के जोबट की है। दरअसल, यहां आज बुधवार को फिर 2 कोरोना के नए केस सामने आए है। इससे पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है। आलीराजपुर जिला पहले से ही 3 दिनों के लिए सम्पूर्ण लॉक डाउन है, लेकिन कोरोना के मरीजो की संख्या कम नही हो रही है। सीएमएचओ डाक्टर प्रकाश ढोके ने बताया एक 75 वर्ष की महिला जो लक्ष्मीगंज मार्ग में रहती है और सुभाष मार्ग में 17 वर्षीय किशोरी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनके परिजनों को क्वारींटीन किया जाकर सेम्पल जांच के लिए भेजे जा रहे है। बता दे कि जिस तरह से मरीज सामने आ रहे हैं, उससे जिले में सम्पूर्ण लॉकडाउन और बढ़ सकता है। हालांकि प्रशासन अब आगे क्या करेगा इसका पता आज शाम को ही लग पायेगा। Post navigation बड़ोदा में इलाज करा रहे सहायक सचिव की कोरोना से मौत; अधिकारिक पुष्टि का इंतजार … प्रांशु चावड़ा को सुयश, सीबीएसई 10 वी कक्षा में संस्था में प्राप्त किया प्रथम स्थान