झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- ग्राम पंचायत उन्नई में रविवार को सुबह एक मकान में जमीन विवाद के चक्कर में आग लगा दी गई। जिसमें लगभग डेढ़ लाख रूपए का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उन्नई निवासी मनोज वसुनिया के मकान को आग लगा दी। मनोज का आरोप है कि जमीन विवाद के चलते विपक्षी नाथू पिता मणिया नामक व्यक्ति ने मेरे मकान को आग लगा दी है, जिसमें पूरा मकान जल कर राख हो गया। जिसमें घर में रखा सारा समान जल कर राख हो गया। मौके पर पुलिस व पटवारी पहुंचे। पंचनामा बनाया गया, जिसमें पटवारी रामलाल भाबर ने बताया की लगभग डेढ़ लाख रुपए नुकसान हुआ है। Post navigation गेंबूसिया मछली के बीज खाने से 6 बकरीया मरी अंर्तराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर रैली निकालकर दी लोगों दूर रहने की हिदायत