रितेश गुप्ता@थांदला थांदला के समिपस्थ ग्राम देविगढ़ के आम्बापाड़ा फलिये मे लम्बे समय से चल रहे जमिनी विवाद आपसी रंजीश मे बदल गया जिसके चलते आरोपी पक्ष के जैमल पिता कालू ,रमेश पिता कालू,दिनेश पिता कालू ,मानसिंग पिता कालू निवासी आम्बापाड़ा ने तीरकमान, लाठी व पत्थरो से हमला कर वेलजी पिता मलजी भरिया उम्र 45 वर्ष को मोत के घाट उतार दिया| फरियादी खुमान पिता मलजी भूरिया उम्र 40 वर्ष नि. अम्बापाड़ा भूरिया फलिया ने थाना थांदला मे मामला दर्ज करवाया कि -फरयादी एवं आरोपी की दादा झितरा ने पूर्व में जमीन खरीदी थी जो बाद में उनपर कर्ज हो जाने से बेचने लगे तो उक्त जमीन फरियाद पक्ष के पिता मलजी ने स्टाम्प पर लिखापढ़ी कर खरीद ली थी।,उसके बाद आरोपी पक्ष उस जमीन में हिस्सा मांग रहे थे इसी को लेकर रंजिश थी ,आज मंगलवार देर शाम इसी बात को लेकर विवाद होकर आरोपीगणों द्वारा एकमत होकर तीरकमान,लाठी ,पत्थर,आदि से हम फरियादी गणो पर हमला कर घटना घटित की गई, मृतक वेलजी को सिर में लाठी एवम पेट पर बड़ा पत्थर उठाकर मारा, जिसने कि थांदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाने के पुर्व दम तोड़ दिया वही गम्भीर बदहींग को पेट मे तीर लगे जिसे रेफर किया गया| मामले कि जानकारी मिलते ही 100 डायल व एंबुलेसं घटना स्थल पर पंहुचे व थांदला एस डीओपी एम एस गवली व थाना प्रभारी एम एल मिणा भी मोके पर पंहुचे व आरोपियो के खिलाफ अप. क्र. /19 u/s 307 323,294,506 आई पी सी के तहत मामला दर्ज कर जाचं शुऱु की| Post navigation सूखी पड़ी हथनी नदी में रेत खनन का गौरख धंधा जारी चलती जीप का टायर फूटा, पुल के नीचे गिरी जीप, चालक हुआ जख्मी