झाबुआ। शहर की 13 वर्षीय बालिका आराध्या रावल पिछले छः वर्षों से अपने जन्मदिन पर खर्च होने वाली राशि बचत कर प्रतिवर्ष निराश्रित बच्चो की पढ़ाई व इलाज हेतू 2500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट प्रधानमंत्री सहायता कोष में जमा करती आ रही है । इस वर्ष भी 13 सितंबर को आराध्या अपने जन्मदिन पर 2500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट गरीब निराश्रित बच्चो की मदद हेतू प्रधानमंत्री सहायता कोष में भेज रही है। आराध्या ने बताया कि उसे मदद करने की यह प्रेरणा बड़ी दीदी रिमझिम से मिली है। रिमझिम व आराध्या दोनों बहनें पिछले सात वर्षों से अपने जन्मदिन पर खर्च होने वाली की बचत कर प्रधानमंत्री सहायता कोष में भेजती आ रही है। Post navigation निर्वाचन कार्य में बाधा डालने पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर हुई एफआईआर जिला कांग्रेस कमेटी ने जारी की झाबुआ नगर पालिका एवं राणापुर नगर परिषद के कांग्रेसी प्रत्याशियों की सूची, देखिए किस वार्ड से किसे मिला मौका..