आलीराजपुर। संयुक्त कलेक्टर जानकी यादव ने जन सुनवाई में आवेदकों की समस्याएं और शिकायत सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग प्रमुख को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनसुनवाई में 29 आवेदन प्राप्त हुए। इस जनसुनवाई में प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की सहायता राशि दिलवाने , शासकीय योजना से नवीन नलकूप खन्न , पेंशन , अलीराजपुर के वार्ड क्रमांक 5 में साफ सफाई करवाने , जाति प्रमाण पत्र बनानें , मानदेय दिलवाने , मजदूरी का भुगतान कराने ,कब्जा मुक्त कराने , कृषि भूमि नामांतरण आदि से संबंधित समस्या और शिकायतों के आवदेन आवेदनकर्ताओं द्वारा दिए गए। संयुक्त कलेक्टर सुश्री यादव ने आवेदनों पर समय सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जन सुनवाई में समस्त विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। Post navigation आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए खिलौने एकत्रित किए जाएंगे दो घंटे पेट्रोल पंप पर बंद रहेगी पेट्रोल-डीजल की बिक्री