शिवा रावत@ उमराली(8889821220) जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत उमराली एवं छोटी वेगलगांव में किया गया जिसमें ग्राम वासियों द्वाराअलग अलग समस्या लेकर पंचायत भवन में एकत्रित हुए जिनकी समस्या का समाधान किया गया एवं शासकीय योजना सम्बंधित हितग्राहियों के नवीन आवेदन भी लिये गये पूरे कार्यक्रम में एस. डी.एम देवकीनंदन सिंह,तहसीलदार कैलाश सस्तिया,आर.आई रामेश्वर सलामे,सोंडवा पटवारी गरासिया सस्तिया,उमराली पटवारी राजेश पालिया, छोटी वेगलगांव पटवारी सुपेन्द्र रावत,पंचायत सचिव कलम सस्तिया, उप रसपंच रिकला पटेल,ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कालू मावी आदि मौजूद रहे ।जिसमे पी एम आवास के 83,पात्रता पर्ची 11,पेंशन के 2 एवं फोती नामन्त्रण व बटवारा के 30 आवेदन प्राप्त हुए । Post navigation पेसा कानून लाने वाले दिवंगत सांसद दिलीप भूरिया को किया याद, पुष्पांजिल अर्पित कर दी श्रद्धांजलि आम्बुआ में डेंगू चिकनगुनिया की दस्तक, मच्छरों की भरमार दवा का छिड़काव नहीं