जितेन्द्र वाणी, नानपुर जनजाति युवा क्रांति मध्यभारत के कार्यकर्ताओं ने 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिन मनाया। सभी युवा क्रान्ति के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में बनी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहे, लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाए, जिसमें युवा क्रांति के सभी सक्रिय कार्यकर्ता अकलेश रावत, विपीसिंह मचार, अकू गणावा, अरिहंत डामोर, अजय डामोर, मोहन पारगी, नितेश डामोर, मुकेश बारिया,राहुल भुरिया, मुकेश चारेल, विकास भाभोर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation गांधी जयंती पर भाजपाइयों ने साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश ब्लाक व युवक कांग्रेस ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई