आलीराजपुर। 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर आलीराजपुर में हुए समारोह आदिवासी समाज (जयस संगठन) द्वारा कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के हाथ से ‘छोटाउदयपुर-धार रेल लाओ संघर्ष समिति-अलीराजपुर के पदाधिकारी खुर्शीद अली दिवान, विक्रम सेन, गिलदार सिंह चौहान को अलीराजपुर से इन्दौर और अलीराजपुर से बड़ौदा को रेलवे लाइन से जोड़ने वाली परियोजना की स्वीकृति एंव क्रियान्वयन के ऐतिहासिक प्रयास एवं उपलब्धि के लिये सम्मान-पत्र एंव मेमोरेंडम देकर सम्मानित किया गया। आदिवासी समाज द्वारा विश्व आदिवासी दिवस समारोह’कार्यक्रम मे छोटाउदयपुर-धार रेल लाओ संघर्ष समिति-अलीराजपुर के पदाधिकारीयो को सम्मानित कर यह दर्शाया है कि जो क्षैत्र एंव जिले के विकास के लिए जो काम करता है उनका इस प्रकार सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया जाना चाहिए। Post navigation हरियाली तीज पर पौधारोपण के साथ क्वीन कांटेस्ट का आयोजन, माधुरी सोनी प्रथम और फातिमा मर्चेंट द्वितीय रही लोक कला से संबंधित उत्पाद के विक्रय के लिए विशेष स्टाल लगाया