झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग के अनुमोदन पर किसान कल्याण और कृषि विभाग भोपाल के निर्देश पर जिले के चार किसानों को जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया जिसमें पेटलावद के छगनलाल जायसवाल, रामा के छितुसिंह मेड़ा, थांदला के बरहिंग सिक्का मेडा और झाबुआ के कलमसिंह भाबर को मनोनीत किया। क्रियान्वयन समिति में किसानों की नियुक्ति होने पर विधायक निर्मला भूरिया, शांतिलाल बिलवाल, कलसिंह भाबर, दौलत भावसार सीसीबी चेयरमैन गौरसिंह वसुनिया, भरतलाल पाटीदार, भाजयुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, सुरेंद्र सिंह मोटापाला के साथ ही समस्त किसान मोर्चों समस्त मंडल के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। Post navigation मोहनबाई भंडारी का देहलोक गमन से नगर में शोक दस दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान ‘न्याय सबके लिए’ की हुई शुरुआत