आलीराजपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नई दिल्ली सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल की अनुशंसा और महेश पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एवं ओमप्रकाश राठौर कार्यवाहक जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी की सहमति पर सुरेंद्रसिंह चौहान को जिला कांग्रेस सेवा दल का मुख्य संगठक एवं जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।विधायक मुकेश पटेल द्वारा अपने विधायक कार्यालय पर सुरेंद्र सिंह चौहान को राठौर जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सम्मान कर नियुक्ति पत्र दिया गया। चौहान की नियुक्ति किए जाने से कार्यकर्ताओं में हर्ष हर्ष होकर उन्हें बधाईयां दी | उनकी नियुक्ति पर वरिष्ठ नेता राजेंद्र टवली, खुर्शीद अली दिवान, चितल पंवार, सुरेश सारडा, राजेंद्र गुड्डू, राहुल परिहार, धनसिंह चौहान गिराला, विजय चौहान, मुकाम रावत भोरदू, कलम बेहड़वा, छगन भगत सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation स्कूल का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री परथी भाई जादव हुआ, नामकरण अनावरण कार्यक्रम में आएंगे सांसद और विधायक मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. परथी दादा के नाम पर हुआ आईटीआई और हाईस्कूल का नाम