परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट-
गांव में चेत्रिक नवरात्रि का आयोजन धूमधाम से किया गया। प्रतिदिन माताजी की आरती के साथ राजस्थान से आई न्यू झंकार टीम के मनोज खिंची व साथी के साथ सुन्दर गरबों के प्रस्तुति पर गांव के युवक युवतियों द्वारा देर रात तक जमकर गरबा रास किया। वही माता की आरती में प्रतिदिन सैकड़ों भक्तों ने शामिल होकर आरती का लाभ लिया। प्रतिदिन गरबा खेलने व देखने वालो की भीड पंडाल में रही। आयोजक समिति सार्वजिनक गरबा महोत्सव समिति द्वारा सभी गरबा खेलने वाले भक्तों का आभार व्यक्त किया। अम्बे माता मन्दिर पर माता अम्बे का विशेष श्रृंगगार किया गया व प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *