आलीराजपुर। रविवार को एसडीओपी दाहोद जगदीश बागरवा (भापुसे), एसडीओपी जोबट नीरज नामदेव तथा सीमवर्ती थाना प्रभारियों की बॉर्डर मीटिंग आज़ाद नगर रेस्ट हाउस में आयोजित हुई। इस दौरान आगामी 5 दिसम्बर को गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारी पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया कि चुनाव के चलते गुजरात व मप्र की सीमा पर संयुक्त बॉर्डर चेकिंग की जाएगी। दोनों राज्यों के वारंटियों की जानकारी, अवैध शराब, संयुक्त पेट्रोलिंग के संबंध में भी चर्चा की गई। जानकारियों को साझा करने का निर्णय भी लिया। बैठक में आज़ाद नगर भाबरा थाना प्रभारी शिवराम जमरा भी मौजूद रहे। Post navigation संविधान दिवस : 26 व 27 नवंबर को जननायक टंट्या भील की मूर्ति स्थापना की जाएगी मारपीट करने वाले दो पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया निलंबित