झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से आशीष त्रिवेदी की रिपोर्ट- चित्रकूट विधानसभा में उपचुनाव में कांग्रेस के विजय होने पर रायपुरिया के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। सरपंच सुखराम मेडा ने इस जीत पर कहा कि जनता मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार से पूरी तरह डूब चुकी है और 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का आज आगाज हो चुका है। विधानसभा पेटलावद युवक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र प्रतापसिंह ने कहा कि लगातार उपचुनाव में भाजपा की हार से साबित होता है कि केंद्र और प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। साथ ही विधानसभा के सभी मतदाताओं से आने वाले 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिताने की अपील की है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शारदा डामोर जवर सिंह ओसारी, राजू भाबर, गिरधारी निनामा नाथू, वसुनिया आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation एसपी के नेतृत्व में हाथीपावा की पहाड़ी पर श्रमदान कर हजारों पेड़ों को दिया जीवनदान व्यापारियों ने किसानों से उपज खरीदीने से किया इनकार, उपज लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे किसान