झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
चित्रकूट में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी मिठाई बांटकर बधाई दी। इस दौरान पुराना बस स्टैंड पर पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा के नेतृत्व में नरेंद्रपालसिंह राठौर, बरकत मंसूरी, जीवन ठाकुर, चंदू राठौड़, आशीष मूथा, गोपाल परमार, डॉ. कांसवा, बाबू काग, विनोद चौधरी, पप्पू परिहार, अनूपम भंडारी समेत कई कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की व मिठाइयां बांटी। कांग्रेस की चित्रकुट जीत पर उत्साहित पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा ने कहा कि अब कांग्रेस के दिन आने वाले हैं और कांग्रेस गुजरात और 2018 में विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में जीत का परचम लहराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *