भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर झाबुआ। मेघनगर के शासकीय चिकित्सालय में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। इससे मरीजों में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों को अस्पताल से बाहर भागना पड़ा बताया जा रहा है। इसी शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी और आग लगने से अस्पताल में आसपास रखा सामान और दवाई जल गई आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने से थोड़ी देर पहले पर 10 महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन हुए थे जिन्हें ऑपरेशन के बाद उनके घर भेज दिया गया था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। Post navigation ग्राम पंचायत के नवीन बस स्टैंड का मामला लटका अधर में, न्यायालय के स्थगन से एसडीएम ने अनुमति की निरस्त नगर विकास में करोड़ों की लागत के निर्माण कार्यों का नगर परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन