पीयूष चन्देल, अलीराजपुर

इन दिनों नगर सहित नगर की सीमाओं पर अलीराजपुर की यातायात पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन एवं अन्य वाहनों से चालान काटने के नाम पर जमकर अवैध वसूली की जा रही है। भ्रष्टाचार की यह स्थिति यातायात थाना प्रभारी सुभाष सतपाडिया के निर्देश पर हो रही है। उक्त आरोप जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से लगाए। श्री पटेल ने बताया कि जब से यातायात प्रभारी के रूप में सुभाष सतपाडिया यहां पदस्थ हुए हैं, तब से यहां की यातायात व्यवस्थाए पूरी तरह से चरमरा गई है। साथ ही भ्रष्टाचार भी चरम पर आ पहुंचा है। ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों में आने वाले दुपहिया वाहन चालक गरीब आदिवासी वाहन चालकों को हेलमेट नहीं पहनने के नाम पर तथा अन्य मुद्दों पर सतपाडिया एवं उनकी पुलिस टीम बहुत परेशान कर रही है, और चालान के नाम पर अवैध वसूली कर रही है। ये अवैध धंधा दिन-रात चल रहा है। कई वाहन संचालकों को चालान की कॉपी नही दी जा रही है। उनसे लिए गए रुपए सीधे जेब मे रखे जा रहे हैं।इसकी शिकायत ग्रामीणों ने एवं शहर के लोगो ने मुझसे की है। उन्होंने बताया कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। नगर के प्रमुख मार्गों ओर चौराहों पर यातायात पुलिस का कोई ध्यान नहीं है। वह सिर्फ अवैध वसूली के काम में लगी हुई है। पुलिस खुद नियमों का पालन नहीं कर रही है। खुद पुलिस वाले एक बाइक पर बगैर हेलमेट के दो तीन लोग बैठकर घूमते है। ऐसी पुलिस दुसरो को क्या नियम सिखाएंगे। इसलिए यातायात पुलिस पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें फिर अन्य को नियमों का पाठ सिखाये। यातायात थाना प्रभारी सतपाडिया की कार्यशैली से इन दिनों शहरी ओर ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी दुखी होकर त्रस्त हो चुके हैं। श्री पटेल ने बताया कि इस मामले की शिकायत मप्र गृहमंत्री डीजीपी, आईजी, एसपी को उनके द्वारा की जा रही है। भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी यातायात पुलिस का सिर्फ एक ही मकसद रह गया है सिर्फ ओर सिर्फ अवैध वसूली।  पटेल ने चेतावनी दी है, कि भृष्ट अधिकारी को हटाकर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो जिला कांग्रेस उनके खिलाफ तगड़ा मोर्चाबंदी जिलेभर में करेगी। यह जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफीक कुरेशी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *