आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

चन्द्रशेखर आज़ाद नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोहिवाव में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर मडी पति रामु पालिया 38 वर्ष निवासी कोहिवाव स्कूल फलिया बेल के लिए चारा काट रही थी, तभी मोटर के वायर साथ मे कटने से करंट लग गया, इससे महिला की मौत हो गई।