विजय मालवी, बड़ी खट्टाली जयकारों के साथ जिले के बड़ी खट्टाली से 20 श्रद्धालुओं का एक पैदल जत्था भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं में आस्था का गजब उत्साह देखने को मिला। चारभुजा नाथ के जयकारों के बीच यह जत्था पदयात्रा के लिए निकला। यह जत्था लगभग 450 किमी की पदयात्रा करेगा। जिसे 16 से 17 दिनों में पूरा किया जाएगा। यात्रा मार्ग में यह जत्था भाभरा, दाहोद (गुजरात), बांसवाड़ा (राजस्थान) और उदयपुर (राजस्थान) से गुजरते हुए गढ़बोर (राजस्थान) स्थित प्रसिद्ध चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचेगा। मार्ग में श्रद्धालु त्रिपुरा सुंदरी (बांसवाड़ा), एकलिंगजी (उदयपुर) और श्रीनाथजी (नाथद्वारा) के दर्शन करने के बाद चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचेंगे। रवानगी से पूर्व बड़ी खट्टाली स्थित चारभुजा नाथ मंदिर पर श्रद्धालु एकत्रित हुए जहां ग्राम में चल समारोह निकाला गया। इसके बाद भगवान के दर्शन कर जत्था आगे बढ़ा। रवाना होते समय परिजनों और मित्रों ने श्रद्धालुओं को भावभीनी विदाई दी। पैदल यात्रियों का ग्राम में विभिन्न परिवारों द्वारा स्वागत किया गया सबसे पहले मफत लड्ढा परिवार द्वारा स्वागत किया गया पश्चात यात्रियों का राधेश्याम मालानी परिवार द्वारा स्वागत किया गया इसके पश्चात शुभम मेहता परिवार एवं भरत परवाल परिवार द्वारा सभी यात्रियों को तिलक व श्रीफल बैठकर स्वागत किया गया यात्रियों का जगह-जगह ग्रामीणों ने स्वागत किया सभी यात्रियों ने भगवान चारभुजा नाथ भगवान भोलेनाथ एवं पथवारी माता का पूजन किया उसके बाद जयकारों के साथ पैदल विहार किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाजन मौजूद रहे। जत्थे में महिलाएं, पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हैं। श्रद्धालुओं का यह जत्था 1 सितम्बर को चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचेगा। Post navigation स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम बड़ी खट्टाली में विभिन्न संस्थाओ पर ध्वजा रोहण किया गया भगवान महावीर का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया