झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
पेटलावद विकासखण्ड के ग्राम अमरगढ मेें सुपरफास्ट झांसी ब्रान्दा पैसेंजर गाडी से दोपहर 1 बजे के आसपास एक युवक चलती ट्रेन से गिर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का नाम महेन्द्र सिहं भदौरिया उम्र 45 वर्ष निवासी ग्वालियर का बताया गया। जिसे रेलवे के कर्मचारी उसे पेटलावद के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया हैं जहां उसका इलाज जारी है, जिसकी हालात अभी गंभीर बताई गई। उसके पास से मिले मोबाईल से उसके परिवार वालो को सूचना दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *