अलीराजपुर लाइव डेस्क- चयनित शिक्षक संघ मध्यप्रदेश जिला इकाई अलीराजपुर ने मध्यप्रदेश सरकार ने सितंबर 2018 में हुई भर्ती प्रक्रिया में चयनित शिक्षकों को भर्ती करने के लिए विधायक अलीराजपुर मुकेश पटेल व विधायक जोबट कलावती भूरिया को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि मध्यप्रदेश में 2011 के पश्चात वर्ष 2018 में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की थी, इस भर्ती प्रक्रिया में 1 जुलाई से 3 जुलाई तक लगभग 50 फीसदी वैरिफिकेशन के पश्चात सरकार ने कोरोना एवं लोक परिवहन का कारण बताकर भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया था। संघ ने विधायकद्वय से आगामी विधानसभा के बजट सत्र में विधानसभा में चयनित हुए 30 हजार 564 शिक्षकों की भर्ती कब की जाएगी, प्रश्न उठाने की मांग की। Post navigation विधायक वीरसिंह भूरिया ने किया करोड़ों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन जीवन ज्योति हॉस्पिटल में Covid 19 के टीके लगाने की हुई शुरूआत