फिरोज खान, ब्यूरो चीफ अलीराजपुर रविवार देर रात एक हादसे में नर्स गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल नर्स का नाम निधि था और उसे अलीराजपुर जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। लेकिन डॉक्टरों की लेटलतीफी के चलते घायल नर्स को सही समय पर उचित इलाज नहीं मिला और उसकी मौत हो गई। इसके बाद ड्यूटी पर कार्यरत नर्सों ने हंगामा कर दिया। नर्सों का आरोप था कि घायल नर्स निधि को बचाया जा सकता था, लेकिन ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टरों ने वक्त रहते इलाज नहीं किया। और नतीजा नर्स की मौत के रूप में सामने आया है। इसके बाद नर्सों ने जिला चिकित्सालय में हड़ताल शुरू कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची है। Post navigation 151 मीटर लम्बी चुनरी यात्रा निकलेगी अरविंद भारद्वाज के श्रीमुख से पितृपक्ष में कल से बहेगी भागवत ज्ञानगंगा