जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंदा पटेल फलिया डोही नदी के किनारे एक शव नदी में तैरता मिला। ग्रामीणों ने नदी में शव तैरता देखा तो इसकी सूचना जोबट पुलिस को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान जोबट थाना क्षेत्र के इंदिरा आवास की निवासी संतोष पति भेरू सिंह 52 वर्ष के रूप में हुई। परिवारीजनों के मुताबिक संतोष शनिवार करीब 11 बजे घर से निकल गई थी उसे समय घर का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 7:00 बजे कंदा के पटेल फलिया के ग्रामीणों के द्वारा शव को नदी में तैरते देखा गया। सूचना पर मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को निकाला। जोबट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। Post navigation नवरात्रि उत्सव में बेहतर शांति व्यवस्था को लेकर जोबट के तहसील कार्यालय सभा कक्ष परिसर में शांति समिति की बैठक हुई जोबट जनपद पंचायत में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर किया बुजुर्गोंं का सम्मान