उदयगढ़। उदयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोटी झिरी जंगली जानवर ने एक घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। जिसमे एक बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। हमला संभवतः तेंदुए ने किया। घटना सोमवार रात करीब 1 बजे की है। परिवार का कच्चा मकान छोटा सा सीमेंट के पतरे से बना था, जहाँ सभी सो रहे थे। रात में जंगली जानवर ने पतरे को तोड़कर घर में घुस गया और हमला कर दिया। जिसमे थानसिंह पिता नाहरसिंह उम्र 40 वर्ष पूरी तरह घायल हो गया। रात में परिवार वालों का शोर सुनकर आस पास के लोग एकट्टा हुए और उसे भगाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने 108 को फोन कर बुलाया। पायलट दिलीप अवाश्या और emt करणसिंह सोलंकी की सहायता से जोबट सामुदायिक की सहायता से स्वास्थ्य केंद्र जोबट मे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। Post navigation एमपीपीएससी की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर रुकी हुई नियुक्ति करने की मांग, एबीवीपी ने सीएम के नाम दिया ज्ञापन फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुई कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की छात्राये