आलीराजपुर। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक भूरिया ने आलीराजपुर कलेक्टर राघवेंद्रसिंह को घटिया सड़क निर्माण को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि उक्त मार्ग बोरी-उदयगढ़ से चन्द्रशेखर आज़ाद नगर होते हुए कट्ठीवाड़ा तक 110 किमी सड़क टूलेन का निर्माण विगत तीन वर्षो से चल रहा है। उक्त मार्ग निर्माण में भारी लापरवाही और घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। सड़क जिला धार के बलवारी, टांडा से कट्ठीवाड़ा, खेड़ा, जिला आलीराजपुर की सड़क निर्माण मे अनियमित्ता एवं घटिया सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। उचित करवाई करने की मांग की गई। ज्ञापन देते समय विधानसभा अध्यक्ष तरुण मण्डलोई, चंद्रशेखर आजाद नगर NSUI अध्यक्ष आदिल शेख, अमृत तोमर, बंटी बामनिया, पिंटू मकवाना एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation CB Live इंपेक्ट: महिला सरपंच को दरकिनार कर पति द्वारा ध्वजारोहण करने के मामले में सचिव हुए निलंबित.. आदिवासी छात्राओं को निजी नर्सिंग कॉलेज संचालकों द्वारा एडमिशन निरस्त किए जाने के संबंध में विधायक पटेल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र