बड़ी खट्टाली…….

नानपुर थाना अंतर्गत ग्राम पालासदा में दर्शन ओटो पार्ट्स की दुकान में सोमवार की रात्रि को टायर , ट्यूब बंपर ,आइल , सीट कवर सहित अन्य सामग्री अज्ञात बदमाशों द्वारा तरुण प्रजापत की दुकान से ताला तोड़कर ऑटो पार्ट्स का सामान ले उड़े सामग्री जिसकी अनुमानित लागत 75 हज़ार बताई जा रही हैं घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना नानपुर पर की गई हे जहाँ से पुलिस एस आई भिंडे हेड कोंस्टेबल बघेल ने आकार मोका मुआयना किया ।
खट्टाली चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह सिसोदिया ने भी सूचना प्राप्त होते ही घटना स्थल पर पहुँचकर वस्तु स्थिति का जायज़ा लिया । नानपुर थाने के ए एस आइ श्री भिंडे ने बताया की हमारा प्रयास होगा की शीघ्र ही उक्त वारदात को ट्रेस करली जावेगी स्मरण रहे की ग्राम बड़ी खट्टाली में भी इस सप्ताह में प्रतिदिन रात्रि को मोटर सायकल चोरी का गिरोह काफ़ी सक्रिय दिखाई देता है लेकिन पुलिस की सक्रियता एवं ग्रामीणों की सक्रियता से कोई बड़ी वारदात नहीं हो पा रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *