झाबुआ लाइव के लिए सारंगी से जीवनलाल राठौड़ की रिपोर्ट- ग्राम पंचायत कसारबड़ी में 65 लाख का 5 कामों का भूमिपूजन किया गया जिसमें एक पंचायत भवन 3 सीसी रोड 2 तालाब सब मिलाकर 65 लाख का भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन में मुख्य अतिथि विधायक निर्मला भूरिया, भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया, भाजपा उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौर, विधायक जनपद प्रतिनिधि मूलचंद निनामा, भाजपा मंडल महामंत्री सुखराम मोरी, जिला युवा मोर्चा महामंत्री जितेंद्र गहलोत, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष फुंदीबाई मेड़ा, परमानंद पाटीदार, तेजमल सोलंकी, रमेश चंद्र डामोर, राकेश गामड, कवरलाल गणावा, दिलीप डोडियार और गई कार्यकर्ता उपस्थित थे। भूमिपूजन के बाद सैकड़ों ग्रामीणों की सभा की गई जिसमें अतिथियों ने भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। Post navigation मोड़ पर पिकअप चालक बाइक में घुसा किसानो की आत्महत्या के मुद्दे पर वाट्सएप पर फर्जी संदेश के जरिए ” शिवराज” सरकार को बदनाम करने के आरोप मे भाजपा पहुंची थाने