पेटलावद। गुरुवार को पेटलावद पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कलसाडिया में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी अनुसार ईश्वर मनजी निवासी ग्राम कलसाडिया अपने खेत पर फसल में सिंचाई का काम कर रहा था, इस दौरान उसे करंट लग गया। जिससे युवक ईश्वर की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरी घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है। Post navigation पेटलावद भैरवनाथ मवेशी मेला हुआ भगवामय….झूलो पर लगे भगवा ध्वज बड़ा रहे मेले की रौनक Exclusive : पेटलावद की ऐसी ग्राम पंचायत जंहा मृतक के बनाये जाते है संबल कार्ड