अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट- थाना क्षेत्र आजाद नगर की पुलिस चौकी बरझर के रिंगोल में आज सबेरे 8.30 बजे बच्चु पिता मेरचन्द उम्र 45 वर्ष तालाब में एक कार्यक्रम के दौरान डूब गया था। तहसीलदार जयप्रकाश शौर्य व चौकी प्रभारी जानुसिंह गरवाल की देखरेख में बच्चु को तालाब से मृत को रेस्क्यू टीम व ग्रामीणों की मदद के बाद दोपहर 3.30 बजे पर रेस्क्यू टीम के गोविंद सिंह, शान्तिलाल, ईश्वरसिंह की बड़ी मेहनत व सूझबूझ से निकाल लिया गया। चौकी प्रभारी जानुसिंह गरवाल ने मौके पर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए आजाद नगर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया। Post navigation ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ का धरना जारी प्रदर्शन ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटना : घायल महिला की मौत