पीयूष चन्देल@अलीराजपुर नानपुर स्थित गोपाल गौशाला में गोवंश हेतु पटेल परिवार बोरखड़ ने गोशाला अध्यक्ष स्व.लीलाराम वाणी की स्मृति में दो मिनी ट्रक चारा भूसा देने की घोषणा की है। इसी कड़ी में आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल व उनके परिवार ने गोशाला सदस्य रमेश भाई सोमानी के सहयोग से मिनी ट्रक आइशर भरकर गौ माता हेतु चारा भूसा भिजवाया है। पटेल परिवार ने बताया कि नानपुर निवासी गोशाला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्व.लीलाराम वाणी का गौशाला निर्माण एवं उनके सहयोग सेवा में अतुलनीय योगदान रहा है। उनका पुनीत सेवा सदकार्य सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनके निधन से नानपुर गौशाला सेवा कार्यो में अचानक रिक्तता आ गई है, पर यह रिक्तता की पूर्ति करने का उनका सदैव प्रयास रहेगा। पटेल परिवार ने बताया कि समय समय पर वे गोशाला में इसी प्रकार समिति सदस्यों के साथ सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने समस्त धर्म प्रेमी जनता को भी गोशाला में सहयोग करने की अपील की है। इस अवसर पर युंका नेता पुष्पराजसिंह पटेल, गुंजन पटेल व वेदिका पटेल उपस्थित थे। Post navigation विधायक मुकेश पटेल ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी “जैसे कोटा से विद्यार्थियों को घर तक लाया गया वैसी ही जिले के गरीब आदिवासी छात्र छात्राओं और मजदूरों को भी को भी अपने घर तक पहुंचाए भाजपा सरकार घरों घर मनेगी परशुराम जयंती, ब्राह्मण समाज अलीराजपुर ने लिया निर्णय