शान ठाकुर, पेटलावद अभी से कुछ देर पहले थांदला-बदनावर मार्ग पर ग्राम खामड़ीपाड़ा के समीप स्थित लाड़की नदी पर एक गेहूं भरा आयशर ट्रक पलटी खा गया। गेंहू से भरा आयशर ट्रक पास ही से निकल रही एक कार पर पलटी खा गया। जिससे कार सवार लोगो को मामूली चोटें आई है। जानकारी अनुसार ट्रक इंदौर जाने वाली भाभर बस को टक्कर मारते हुए पलटी खाया है, भाभर बस में इंदौर जाने वाले यात्री सवार थे ऐसे में उनकी जान सांसत में आ गई। गनीमत यह रही कि भाभर बस सुरक्षित है अन्यथा यहां एक बड़ा हादसा हो जाता। मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा भाबर बस के चालक ओर परीचालक को घेर लिया गया और उन्हें घटना का जिम्मेदार बताया जा रहा है। हालांकि यह जांच का विषय है की घटना कैसे हुई। Post navigation पेटलावद हादसा : पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष भंडारी ने सीएमओ भंडारी पर लगाए गंभीर आरोप ! जल गंगा संवर्धन अभियान को ठेंगा दिखाती पेटलावद नगर परिषद