अलीराजपुर लाइव के लिए खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट- ग्राम बड़ीखट्टाली से भीती मार्ग 2 किलोमीटर जिसकी अनुमानित लागत एक करोड़ 15 लाख रुपए हैं। उक्त निर्माणाधीन कार्य का बुधवार शाम 4 बजे एसडीएम साकेत मालवीय एवं तहसीलदार अजमेरसिंह गौड़ ने अचानक अवलोकन किया तथा घटिया रोड निर्माण पर असंतोष जताया। उपस्थित पंचायत सचिव से रोड निर्माण की लागत एवं एजेंसी द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारियां प्राप्त की। अचानक बड़ी खट्टाली पहुंचे एसडीएम ने भीती मार्ग पर शौचालय निर्माण का भी अवलोकन किया एवं शौचालय के कार्यों की सविस्तार जानकारियां सचिव मेहताब सिंह से प्राप्त की तथा उपस्थित ग्रामीणों को समझाइश दी की शौचालय में ही शौच करें। इस अवसर पर तहसीलदार गौड़ ने भी ग्रामीणों को खुले में शौच नहीं करने का आह्वान किया। इसके बाद एसडीएम व तहसीलदार ने उपस्थित ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की समझाइश दी। इस अवसर पर पंचायत के जनप्रतिनिधि तथा पत्रकारगण उपस्थित थे। एसडीएम ने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने की भी पहल की। Post navigation 28 को जियोस समीक्षा करेंगे प्रभारीमंत्री विश्वास सारंग प्राची के 6 नंबर बढऩे के साथ ही मिलेगी स्कॉलरशीप व वाद खर्चे