आलीराजपुर। गुजरात के मोरबी में रविवार रात को बड़ा हादसा हो गया था। यहां के मच्छु नदी में बना केबल ब्रिज अचानक टूट जाने से कई लोग नदी में गिर गए इस हादसे में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। जिसको लेकर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष और समाजसेवी तरुण मंडलोई के नेतृत्व में अलीराजपुर युवा कांग्रेस ने हादसे में मृत लोगों को दिप प्रज्वलित कर व मैं धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। घायल लोगो के सकुशल ओर सुरक्षित होने की कामना की। यह कार्यक्रम युवा कांग्रेस ने सोमवार को शाम 7 बजे बस स्टैंड चौराहे पर रख गया था तथा केण्डिल मार्च मोन धारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मंडलोई ने कहा उपरोक्त घटना में जिन निर्दोष लोगों की जानें गईं हैं आलीराजपुर युवा कांग्रेस उन मृतक जनों के प्रति अपनी श्रृद्वांजलि व्यक्त करते हए पीड़ित परिवारों के साथ सहानुभूति रखती है। मंडलोई ने कहा जिम्मेदारी तय कर उचित कार्यवाही की जाना चाहिए साथ ही मृतक परिवारजनों को उचित मुवाअजा राशि देने की मांग भी रखी गई। इस अवसर पर आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम सेठ विधायक प्रतिनिधि खुर्शीद दीवान साहनी मकरानी जी राहुल परिहार मंडल अध्यक्ष धनसिंह चौहान मनीष चौहान संदीप सांखला जीतू देवड़ा इरफान मंसूरी दिनेश प्रजापत लालू चौहान नितिन भिड़े ज्ञानू तड़वाल पिंटू सेन प्रदीप सोनी सातू पचाया करमसिह मडलोय हाबला पचाया मुकेश चौहान दिनेश चौहान विजय पचाया सैलेश माली प्रकाश तिलोरिया रितिक अरुण राघव मोहित माली विक्की डुडवे प्रतीक चंकी माली लोकेश बिल्वा विकाश माली आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation स्कूल में मिशनरी प्रार्थना का वीडियो वायरल होने के बाद जनजाति विकास मंच ने सौंपा ज्ञापन कोतवाली पुलिस टीम ने 4 चोरियों का पर्दाफाश किया