अलीराजपुर Live के लिए कट्ठीवाडा से ” गोपाल राठोड़ ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । अलीराजपुर जिले की ” कट्ठीवाडा पुलिस ने एक आयसर ट्रक से ढाई लाख रुपये मूल्य की अवैध विदेशी शराब बरामद की । थाना प्रभारी अजय वास्कले ने अलीराजपुर Live को बताया कि मुखबिर की सूचना पर “बेजगांव” के जंगलो मे सच॔ किया गया तो एक आयसर ट्रक दिखाई दिया जिसमें 270 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई । चालक – परिचालक गायब मिले । पुलिस शराब को बरामद कर थाने ले आई ओर अज्ञात लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस ने यह शराब mp -07 ga 2849 से यह बरामदगी की है आयसर के हालात देखकर लगता है कि आयसर मे बडी मात्रा मे शराब थी लेकिन शायद उसकी क्रासिंग कर दी गयी । क्योकि महज 270 पेटी के लिए आयसर ट्रक से परिवहन करना घाटे का सोदा है । Post navigation कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली लुट के आरोपों के जद मे आये पांच मे से चार पुलिस कर्मी सं संस्पेंड