अब्दुल वली पठान की रिपोर्ट पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर ओखा-नाथद्वारा के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24 फरवरी, 2021 से अगले आदेश तक किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर ओखा-नाथद्वारा के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन, 24 फरवरी, 2021 से अगले आदेश तक किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09575 ओखा नाथद्वारा स्पेशल एक्सप्रेस, 24 फरवरी, 2021 से अगले आदेश तक, ओखा से प्रति बुधवार को चलकर रतलाम मंडल के दाहोद(21.33/21.35), रतलाम(23.20/23.40), मंदसौर(01.10/01.12), नीमच(02.19/02.21) एवं चित्तौड़गढ़(03.30/03.40) होते हुए गाड़ी चलने के दूसरे दिन 05.55 बजे नाथद्वारा पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09576 नाथद्वार-ओखा स्पेशल ट्रे, 25 फरवरी, 2021 से अगले आदेश तक, नाथद्वारा से प्रति गुरूवार को 20.55 बजे चलकर रतलाम मंडल के चित्तौड़गढ़(23.10/23.20), नीमच(00.17/00.19), मंदसौर(01.10/01.12), रतलाम(03.05/03.25) एवं रतलाम( 04.54/04.56) होते हुए गाड़ी चलने के दूसरे दिन 18.55 बजे ओखा पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में द्वारका, खंभालिया, जामनगर, हापा, राजकोट, वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, अहमदाबाद, नडियाड, आनंद, छायापुरी, दाहोद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़ एवं मावली जं स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। ट्रेन में एक सेकंड एसी, चार थर्ड एसी, दस स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। Post navigation मामाजी आपकी भांजियो के लिए लाखो की लागत से बना छात्रावास 8 वर्ष से वीरान पड़ा है बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन का परिचालन 22 फरवरी से रतलाम मंडल के दाहोद, रतलाम एवं नागदा स्टेशनों पर ठहराव