झाबुआ लाइव के लिए सारंगी से जीवनलाल राठौड़ की रिपोर्ट-
सार्वजानिक गणेश उत्सव व नवदुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड सारंगी के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से मनाने के लिये तैयारिया पूर्ण हो चुकी है। गुरुवार से वृहद स्तर पर आयोजन शुरू हो जाएगा। बस स्टैंड पर माताजी मंदिर के साथ गरबा पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया है। नौ दिनों तक चलने वाले इस गरबे में महिलाएं, बालक-बालिकाएं विशेष रूप से शिरकत करेंगे। प्रतिदिन आर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा आरती के पश्चात गरबे का आयोजन शुरू होगा। आकर्षक रूप से गरबे खेलने वालों को समिति की ओर से पुरस्कार अंतिम दिन वितरित किए जाएंगे। वही गरबे के दौरान फरियाली नाश्ता प्रतिदिन दिया जाएगा। गरबों को लेकर कस्बे में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *