परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट शासकीय उमावि परवलिया परिसर मे 26 जनवरी “गणतन्त्र दिवस ” देशभक्ति से ओतप्रोत विधार्थीयो की शानदार प्रस्तुति के साथ सरपंच श्री खुशाल सिंगाड, उपसरपंच श्री भगवानलाल पाटीदार,प्राचार्य श्री स्वरूप श्रीवास्तव ,भाजपा नेता श्री आशीष पटेल,पत्रकार श्री दिनेश बैरागी,श्री हरीश पांचाल,श्री महेश पाटीदार,श्री मुकेश चौहान, पुलिस चौकी प्रभारी श्री परमार,श्री वानिया, श्री मैडा ,गणमान्य नागरिको, पालकगणो व शिक्षकों की उपस्थिति मे सम्पन् हुवा। जिसमे विधार्थीयो ने देशभक्ति गीतो पर सांस्कृतिक प्रस्तुति,कविता, गीत ,पीटी प्रदर्शन,योगा की दर्शनीय विधाये; साक्षरता व शौचालय-स्वच्छता के संदेश की जीवन्त नाटक की मनमोहक चित्रण की प्रतिभाएँ दिखाई। इसके पूर्व ध्वजारोहण संस्था प्राचार्य स्वरूप श्रीवास्तव ने किया व तत्पश्चात राष्ट्रीय गगनचुंबी देशभक्ति नारो के उदघोष करते हुए विधार्थीयो व शिक्षकों ने प्रभातफेरी निकाली । अतिथियों ने वर्षभर की गतिविधियों व खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये। संचालन विश्वास शर्मा ने व आभार प्रदर्शन धर्मेन्द्र जानी ने किया। Post navigation बामनिया के आउटर मे तेदूंऐ की तरह लगने वाले जानवरों की आहट ; जुटे ग्रामीण पाथ॔ मड॔र मिस्ट्री // शराब – शबाब ओर कबाब का शोक मे उलझे सभी