झाबुआ Live के लिए मयंक गोयल की रिपोर्ट नवरात्रि के माहौल पुलिस चारो ओर नगर की सुरक्षा के तैनात रहती है। मंगलवार रात्रि को राणापुर थाने पुलिस आरक्षक प्रेमसिंह रात को टेकरी पर स्थित शीतलामाता मंदिर पर गस्त कर रहा था। तभी कुछ शराब के नशे में धुत तीन लोग आये। तब पुलिस आरक्षक ने कहा तुम अपने घर जाओ यहां तुम्हारा क्या काम है। तो तीनों जिनका नाम बताया जा रहा राहुल, अर्पित,बीटू, आरक्षक से बहस करने लगे। नशे धुत लड़को आरक्षक के साथ मारपीट की जिससे आरक्षक को होठ,नाक पर चोट आई। आरक्षक द्वारा थाने पर आकर तीनो के विरुद्ध रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने धारा 353 के तहत शासकीय कार्य मे बाधा डालने पर एवं मारपीट धारा के तहत मामला दर्ज किया Post navigation उमरकोट को जननी एक्सप्रेस की सौगात जल्द ही मिलेगी : डॉ. चौहान हर्षल पंचोली होंगे पेटलावद के नए एसडीएम