फिरोज खान@आलीराजपुर आलीराजपुर जिले की चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस ने थाना प्रभारी विजय देवड़ा के नेतृत्व में अवैध शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है। कार्रवाई एसपी मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस टीम ने 28 फरवरी को ग्राम कालियावाव में दबिश दी। देवड़ा ने बताया मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कालियाव के लोहार फलिया में आरोपी राकेश पिता सबु भील ने अवैध रूप से शराब छिपाकर रखी है। पुलिस टीम वहां दबिश दी। यहां आरोपी राकेश ने मक्का के खेत में अवैध शराब छिपाकर रखी थी। तलाश करने पर 39 पेटी अवैध शराब की जब्त की। जिसकी कीमत 1 लाख 11 हजार 900 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी राकेश पिता सबु भील बामनिया (22) निवासी कालियावाव लोहार फलिया और बंटी उर्फ बन्नी पिता दिलीप भील (23) निवासी कालियावाव दाहोद रोड को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में उनि जयराम वसुनिया, सउनि भगवानसिंह चौहान, सउनि मधुराजसिंह, आरक्षक भारत, रोहित का सहयोग रहा। Post navigation जागरूकता से ही बीमारी को समाप्त किया जा सकता है थाना परिसर उदयगढ़ में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न