अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट- आज सोंडवा खेल मैदान स्थित खेडापति हनुमान मंदिर में अन्नकूट का आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के साथ स्थानीय लोगों ने भी सहभागिता की। आयोजन समिति के द्वारा कल रात को बैठक कर आयोजन कि रुप रेखा तैयार की गई। आज सवेरे से सभी कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन के लिए अपना बहुमूल्य समय दिया। लगभग डेढ़ क्विंटल सब्जी का निर्माण किया गया। प्रसाद का वितरण करने से पहले खेडा पति हनुमान की आरती का आयोजन किया गया उसके बाद सर्व प्रथम भगवान हनुमान को प्रसादी का भोग लगा कर प्रसाद का वितरण किया गया। भक्तों की भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस डेढ़ क्विंटल सब्जी की प्रसादी का वितरण मात्र 1 घंटे मे ही हो गया। Post navigation चार साल बाद भी 547 मृत किसानों को क्लेम मामलें में राहत नहीं माली समाज का दीपावली मिलन समारोह में जुटे हजारों धर्मावलंबी