अजय मोदी @ वालपुर वालपुर में एक दुकान पर अजीबोगरीब मामला देखने को आया है । एक लड़का ग्राहक बन आया और नया मोबाइल दुकानदार से मांग कर देखने लगा । दुकानदार द्वारा उसे एक मोबाइल टेक्नो स्पार्क दिखाया गया, दुकानदार अन्य कस्टमर को मोबाइल और अन्य सामान दिखाने में व्यस्त हुआ, तभी उस कस्टमर द्वारा ऑनलाइन पेमेंट करने का कहकर रोड पर स्कूटी स्टार्ट रखें अपने एक साथी के पीछे बैठकर रफूचक्कर हो गया । जब तक दुकानदार कुछ समझ पाता चोर अपनी वारदात कर फरार हो चुका था। दुकानदार लोकेंद्र चौहान द्वारा सोंडवा थाने पर आवेदन दिया गया। अलीराजपुर लाइव आप सभी से अनुरोध करता है कि भगोरिये एवं होली के त्योहारी सीजन में सचेत रहे भीड़ भाड़ में चोरी करने वाली गैंग सक्रिय रहती है। Post navigation दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन, इस टीम ने जीत दर्ज की नव चेतना मंडल के द्वारा स्वर कोकिला लता मंगेशकर के स्मृति में संगीत निशा का आयोजन किया… शानदार प्रस्तुतियों को सुनने के लिए देर रात तक जुटे रहे श्रोता…