विजय मालवी, बड़ी खट्टाली

ग्राम खट्टाली में बुधवार से आधार सेवा केंद्र की शुरुआत कर दी गई है। जिससे क्षेत्र के 15–16 गांवों के हजारों ग्रामीणों को अब आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जोबट या जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।

ग्राम पंचायत भवन में प्रारंभ हुए इस सेवा केंद्र पर पहले ही दिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ देखी गई। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर में सुधार, नया आधार बनवाने, वंचित वर्गों के पंजीकरण जैसी सेवाओं का लाभ लिया। समाचार प्रतिनिधि द्वारा लगातार दो दिवसीय अभियान और जागरूक युवा विशाल चौहान द्वारा विभागीय अधिकारियों को सोशल मीडिया पर सक्रिय संवाद के बाद शुरू हुआ। UIDAI और डीजीएम कार्यालय ने संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई की।

सेवा केंद्र के संचालक राजू रावत ने बताया कि यहां वास्तव में आधार से संबंधित कई गंभीर समस्याएं थीं। पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग संशोधन और नए आधार बनवाने के लिए पहुंचे। यह केंद्र अब प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित किया जाएगा। खट्टाली निवासी शिक्षक विनोद परवाल ने बताया कि अब बच्चों के स्कूल प्रवेश या किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए आधार बनवाने हेतु दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह सेवा गांव के लिए एक वरदान की तरह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *