झाबुआ Live डेस्क 

नगरीय निकायों के लिए अब किसी भी वक्त तारीखों का एलान हो सकता है ओर इसके पहले ही कांग्रेस ने अपनी जिला कांग्रेस काय॔कारिणी का एलान कर दिया है अगर जिला कांग्रेस काय॔कारिणी को देखे तो कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार के नाम की झलक साफ दिखाई देती है इन संकेतों का विश्लेषण कर रहे है हमारे संवाददाता ” विपुल पांचाल ” । पढिऐ यह रिपोर्ट–

बीते सप्ताह कांग्रेस सांसद कांतिलाल भूरिया की मोजूदगी मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने अपनी जिला कांग्रेस काय॔कारिणी कांग्रेस एलान किया । इस कार्यकारिणी ने दो नाम बड़े चोंकाने वाले थे पहले नाम था जिला सह कोषाध्यक्ष के रुप मे ” नाथूभाई मिस्त्री “का ओर दूसरा नाम काय॔कारिणी सदस्य के रुप मे ” उनकी धम॔ पत्नी मन्नू डोडियार ” का । इस दंपति के युवा पुत्र ” रिषी डोडियार “पहले से ही दो बार से एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष है । नाथुभाई एक बार पाष॔द रह चुके है वही मन्नू डोडियार तहसील मे क्लक॔ थी ओर 30 सितम्बर 2013 को रिटायर्ड हुईं है । अभी कुछ महीनों से वे लगातार कांग्रेस के कार्यक्रमों मे देखी जा रही है । ओर अब पति – पत्नी दोनों का जिला कांग्रेस काय॔कारिणी मे होना संकेत दे रहा है कि ” मन्नू नाथुभाई डोडियार “कांग्रेस की उम्मीदवार हो सकती है हम यहाँ बताते चले कि यह हमारे ब्यूरो चीफ विपुल पांचाल का अपना निजी विश्लेषण ओर अनुमान है हमने कांग्रेस के किसी पदाधिकारी या संभावित दावेदारों मे से किसी से संवाद नहीं किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *